भदोही, जनवरी 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। भाकपा (माले लिब्रेसन) संयुक्त वाम दल द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठनों से जुड़े नेताओं को मिर्जापुर में गिरफ्तार करने की घटना की निंदा किया गया। इस तरह की कार्रवाई पर रोक की मांग को लेकर सीएम को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाकपा माले उत्तर प्रदेश सचिव सुधाकर यादव एवं राज्य कमेटी की सदस्य जीरा भारती को मिर्जापुर पुलिस ने तीन जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों नेता एक पार्टी के दिवंगत नेता की सदस्य की अन्त्येष्टि में भाग लेने के लिए वाराणसी गए थे, जहां से वह वापस आ रहे थे। बिना कारण एवं वारंट के ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं, जेल भी भेज दिया गया। नेताओं के बारे में किसी को कुछ भी बताया नहीं जा रहा है। कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.