रांची, अक्टूबर 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेतरहाट आवासीय विद्यालय में कक्षा छठी में नामांकन के लिए रविवार को राज्य के प्रमंडल मुख्यालयों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें कुल 1420 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि इसके लिए 1700 छात्रों ने आवेदन किया था। यह परीक्षा बदले हुए पैटर्न के अनुसार दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में प्रारंभिक और दूसरी पाली में मुख्य परीक्षा हुई। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के अभ्यर्थियों लिए रांची के अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के लिए हजारीबाग स्थित हिंदू प्लस टू हाई व संत राबर्ट हाई स्कूल, सिंदूर, संताल परगना प्रमंडल के लिए दुमका स्थित प्लस टू नेशनल उच्च विद्यालय, दुधानी, पलामू प्रमंडल के लिए राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय मेदिनीनगर औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.