पलामू, जनवरी 20 -- पाटन। प्रखंड के सिरमा स्थित इनक्रेडिबल नेशनल विद्यालय के बच्चों को नेतरहाट का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विद्यालय की वार्षिक समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी नेतरहाट का भ्रमण कराया गया। स्कूल की निदेशक प्रतिमा दुबे ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण कराने से बच्चों में व्यवहारिक ज्ञान के सहारे बौद्धिक कौशल का बेहतर विकास होता है। झील, नेतरहाट आवासीय विद्यालय, पहाड़, प्राकृतिक धरातल, वन्यप्राणी आदि का अवलोकन कर विद्यार्थी प्रोत्साहित हुए। प्राचार्य अजीत पांडेय, शिक्षक सुरभि पांडेय, उषा सिंह, सुष्मिता कुमारी, के तिर्की, अवन कुमार, लक्ष्य कुमार आदि टीम में शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.