नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- गाजा में पिछले दो साल से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लाया गया प्रस्ताव इजरायल ने स्वीकार कर लिया है। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति और इजरायली पीएम नेतन्याहू के बीच वाइट हाउस में बैठक हुई। इस बैठक के बाद वाइट हाउस की तरफ से एक 20 सूत्रीय शांति प्रस्ताव पेश किया गया। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि वह गाजा युद्ध समाप्त करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के शांति प्रस्ताव का समर्थन करते हैं। इस दौरान ट्रंप ने हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि इजरायल ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। अब हमास की बारी है, अगर हमास इसे स्वीकार नहीं करता है, तो फिर इजरायल गाजा में जो भी करेगा उसे अमेरिका का समर्थन प्राप्त होगा। अपडेट की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.