रुडकी, दिसम्बर 15 -- नगर निगम की ओर से सोमवार को सिविल लाइंस में यूसीसी विवाह पंजीकरण के लिए लगाए गए शिविर में नेट नहीं चलने से लोग परेशान रहे। शाम तक जब नेट नहीं चला तो लोग बिना पंजीकरण कराए ही लौट गए। शिविर में एक भी पंजीकरण नहीं हुआ। यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण को लेकर नगर निगम की ओर से व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। निगम की ओर से लगातार यूसीसी विवाह पंजीकरण के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। नगर निगम की टीम वार्ड-वार्ड जाकर यह शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। शिविर को लेकर प्रचार प्रसार भी जमकर किया जा रहा है। शिविर में पहुंचकर लोग यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण करा रहे हैं, लेकिन साइट ठीक न चलने की वजह से काफी परेशानी हो रही है। सोमवार को नगर निगम ने सिविल लाइंस में पार्षद आकाश जैन के आवास पर यूसीसी पंजीकरण शिविर लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.