वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जलवायु परिवर्तन आज विश्व की सबसे बड़ी चुनौतियों में एक है। इसके प्रभावों को कम करने के लिए दुनिया नेट-ज़ीरो उत्सर्जन का लक्ष्य अपना रही है। भारत में इस लक्ष्य को मजबूती देने के उद्देश्य से आईआईटी बीएचयू में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एनसी जैन स्कूल ऑफ डिसीजन साइंस ऐंड इंजीनियरिंग के समन्वयक प्रो. प्रभाष भारद्वाज रहे। संयोजक डॉ. चेरियन सैमुअल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन के वैज्ञानिक मापन, सतत विकास से जुड़े आधुनिक उपकरणों और कार्बन बाज़ार की भूमिका पर जागरूकता और व्यावहारिक समझ विकसित करना था। तकनीकी सत्रों में टेरी स्कूल ऑफ एडवांस्ड स्टडीज नई दिल्ली के डॉ. आनंद जायसवाल, आईआईटी बीएचयू सिविल इंजीनियरिंग के डॉ. अभिषेक मुद्गल ने विचार रखे। स...