रुद्रपुर, मार्च 21 -- रुद्रपुर। जिला पूर्ति विभाग कार्यालय में नेटवर्क समस्या के कारण राशन कार्ड से जुड़े विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ रहा है जो नए राशन कार्ड बनवाने, संशोधन कराने या अन्य संबंधित कार्यों के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं। सुबह से ही जिला पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड धारकों की भारी भीड़ जुट रही है। लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण कई लोगों को बिना काम के ही वापस लौटना पड़ रहा है। कार्यालय में मौजूद लोगों का कहना है कि उन्हें घंटों इंतजार करने के बाद भी काम नहीं हो पा रहा, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही है।राशन कार्ड धारकों ने शिकायत की कि वे कई दिनों से कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन नेटवर्क न होने के कारण उनके काम पूरे नहीं हो पा रहे। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें जल्द ही रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.