फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 14 -- शमसाबाद, संवाददाता। रोशनाबाद में एक निजी कंपनी के नेटवर्क को लेकर ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। उनका गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। इधर तीन सरकारी विद्यालय हेँ और आठ जनसेवा केंद्र हैं। ऐसे में यहां पर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुदेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अभिषेक, प्रवीण, अनुराग, राजपाल आदि ने बताया कि चार माह से नेटवर्क को लेकर दिक्कत आ रही है। बिजली जाते ही नेटवर्क फेल हो जाता है। ग्रामीणों ने इसे सही कराये जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...