वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नेटवर्किंग कंपनी में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर करीब 35 लाख रुपये की ठगी में सिगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बिहार के सासाराम की महावीर कॉलोनी भताढ़ी (दरिगांव) निवासी राजेश्वर प्रसाद की शिकायत पर जौनपुर के गुटवन बाजार निवासी सत्य प्रकाश, सारनाथ के सोयेपुर निवासी सूरज कुमार पर केस दर्ज किया गया है। राजेश्वर प्रसाद के मुताबिक उसके परिचित ने सत्यप्रकाश और सूरज के बारे में बताया था। कहा कि दोनों स्काई एफएक्स नामक नेटवर्किंग कंपनी से जुड़े हैं। नेटवर्किंग कंपनी में स्कीम के तहत जमीन एवं अन्य योजनाओं में निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाते हैं। दोनों से कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल गौतम ग्रांड में मुलाकात हुई। झांसा देकर कई बार में 41 लाख 31 हजार 590 रुपये दोनों ने खाते में ट्रांसफर ...