मेरठ, फरवरी 4 -- मवाना। एएस (पीजी) कॉलेज में मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय नेटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग के लीग मुकाबले खेले गए। इसमें अंकों के आधार पर विजय कॉलेज ऑफ एजुकेशन गाजियाबाद ने प्रथम, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद ने द्वितीय, डीबीपीएस कॉलेज अनूपशहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को महाविद्यालय स्टाफ ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रो. सचिन कुमार ने टीमों के खिलाड़ियों, टीम मैनेजर, कोच, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आभार जताया। संचालन शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद प्रभारी दुलीचन्द महला, डॉ. नीतू सिंह ने किया। इस मौके पर प्रो. सचिन कुमार, प्रो. रक्षा गुप्ता, डॉ. अमरीता कुमारी, संजीव कुमार, डॉ. रॉबिन सिंह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.