नई दिल्ली, फरवरी 18 -- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया था। फिल्म की कमाई ने दूसरी बड़ी फिल्मों के नंबर्स हिला दिए। अब ऑडियंस धुरंधर 2 के थिएटर तक पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पहले धुरंधर 9 एपिसोड की नेटफ्लिक्स सीरीज बनने वाली थी। सेक्रेड गेम्स के बाद नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी थ्रिलर की तलाश थी जो वैसा ही धमाका कर सके। धुरंधर की कहानी उसमे फिट बैठ रही थी।वेब सीरीज थी धुरंधर? M9 न्यूज के अनुसार धुरंधर कभी भी थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्म नहीं थी। बल्कि इसे 45 मिनट के 9 एपिसोड में बनाया जा रहा था। इस प्रोजेक्ट को फंत देने के लिए जियो स्टूडियो हिचकिचा रहा था। उसकी बड़ी वजह रणवीर सिंह पिछली फिल्मों की बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस थी। रिपोर्ट के मुताबिक प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने इस प्रोजेक्ट को सीर...