संभल, मार्च 19 -- महमूद गजनवी के भांजे अब्दुल सलार गाजी की याद में लगने वाले नेजा मेले पर रोक के बाद अब पुलिस- प्रशासन ने मंगलवार उस गड्ढे को भी बंद करवा दिया, जहां मेले की शुरुआत से पहले ढाल (झंडा) गाड़ी जाती था। कोतवाली के सामने इस गड्ढे को सीमेंट से बंद करवाने के साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी भी लगवाया दिया। इस दौरान स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अब यहां ढाल नहीं गाड़ी जाएगी और न ही नेजा मेला लगेगा। इसके बाद एएसपी श्रीश्चंद्र व सीओ अनुज चौधरी ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया। नेजा मेला कमेटी के सदस्य सोमवार को कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश्चंद्र से मिले थे। यहां एएसपी श्रीश्चंद्र ने कहा था कि सय्यद सलार मसूद गाजी महमूद गजनवी का सेनापति था, जिसने इतिहास में सोमनाथ मंदिर पर हमला कर लूटपाट और कत्लेआम किया था। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.