गोपालगंज, मई 11 -- कुचायकोट। एक संवाददाता भारतीय एक्यूप्रेशर योग परिषद, एक्यूप्रेशर परिषद नेचुआ जलालपुर एवं बिहार एक्यूप्रेशर योग कॉलेज पटना के संयुक्त तत्वावधान में पंचम राष्ट्रीय एक्यूप्रेशर पखवारा की शुरुआत रविवार को नेचुआ जलालपुर के राधिका कुंज, रामवृक्ष धाम परिसर से की गई। यह पखवारा 11 से 25 मई तक देशभर के एक हजार से अधिक केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्रीप्रकाश बरनवाल ने कहा कि एक्यूप्रेशर एक प्राचीन व वैज्ञानिक पद्धति है, जिससे अनेक रोगों का इलाज संभव है। इस पखवारा के माध्यम से आमजन को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा और निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन भी होगा। मौके पर राष्ट्रीय सचिव डॉ. वंदना शर्मा, पुष्पा रानी बरनवाल व डॉ. सुधा तिवारी विशेष रूप से मौजूद रहीं। सभी ने एक्यूप्रेशर चिकित्सा की उपयोगि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.