महाराजगंज, फरवरी 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अंतर्राष्ट्रीय वेटलैण्ड दिवस के अवसर पर निचलौल रेंज के दर्जिनिया ताल पर नेचर वाक् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुष्पा मेमोरियल कान्वेंट स्कूल, निचलौल एवं डोमा खण्ड कृषक इंटर कालेज, बढया फार्म के विद्यार्थियों को दर्जिनिया ताल पर नेचर वाक् कराया गया तथा वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जागरुक किया गया। इस मौके पर डीएफओ सुर्वे निरंजन राजेन्द्र, रेंजर निचलौल सुनील राव व अन्य वनकर्मी के साथ अर्शद हुसैन व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। इसके बाद निचलौल वन विश्राम गृह परिसर में डब्ल्यूटीआई व वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वन अधिकारियों ने वन्य जीवों से बचाव के लिए लोगों को टिप्स बताया। इस मौके पर डीएफओ सुर्वे निरंजन राजेन्द्र, रेंजर सुनील राव,...