टिहरी, मई 15 -- लांस नायक सूरत सिंह रावत राजकीय इण्टर कालेज मगरौ में अभिभावक संघ का गठन किया गया। इस दौरान हुई बैठक में विद्यालय के हाई स्कूल व इण्टर का परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहने पर विद्यालय परिवार व बच्चों को बधाई दी गई। विद्यालय की समस्याओं पर भी गहनता से चर्चा की गई। जिसमें बालिका शौचालय, इण्टरमीडियट विज्ञान वर्ग, अध्यपकों की व्यवस्था , शिक्षण कार्य पर व्यय सहित कई अहम बिंदुओं पर मंथन हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से वीरेंद्र सिंह नेगी को तीसरी बार पीटीए का अध्यक्ष चुना गया। नेगी ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी तत्परता से निभायेंगे। जबकि उपाध्यक्ष पद पर अवनींद्र सिंह यादव, कोषाध्यक्ष पद पर रूप सिंह नेगी, उपमंत्री गिरवीर सिह राणा व सुषमा देवी, आडिटर सुरेन्द्र सिंह भण्डारी को चुना गया। नीलम देवी, शांति देवी ,जीत सिंह नेगी, मोर सिंह, सजय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.