साहिबगंज, जनवरी 10 -- साहिबगंज। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के दसवें दिन साहिबगंज जिले में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत गुड समारिटन (नेक नागरिक) योजना व हिट एंड रन मुआवजा योजना से संबंधित सहायता हेल्प कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए आम जनमानस को जागरुक करना एवं संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाना रहा। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में गुड समारिटन (नेक नागरिक) योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बिना किसी संकोच के गोल्डन आवर अर्थात दुर्घटना के एक घंटे के भीतर सहायता पहुंचाने वाले व्यक्ति को गुड समारिटन (नेक नागरिक) कहा जाता है। ऐसे नेक नागरिकों को झारखंड गुड समारिटन पॉलिसी...