अमरोहा, जनवरी 7 -- जोया। द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी में आयोजित स्व.जसवंत सिंह (साहब) अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलार को नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी व हसनपुर क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। नेक्स्ट जेनरेशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 35 ओवर में 338 रन का स्कोर खड़ा किया। नितिन ने 112, अहम ने 64 और इमरान ने 24 रनों का योगदान दिया। हसनपुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से यश कोहली ने दो विकेट लिए। वहीं, बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी हसनपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और ऑल आउट हो गई। तरुण पोसवाल 50 व मयंक सैनी ने 36 रन की पारी खेली। नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी की ओर से देव आर्य ने तीन व आयुष सिंह ने दो विकेट लिए। मैच नेक्स्ट जेनरेशन ने 163 रन से जीता। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शमी के छोटे भाई बंगाल रणजी ट्रॉफी के प्लेयर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.