पलामू, फरवरी 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर एवं पलामू पुलिस के सहयोग से नेकी की दीवार कार्यक्रम के तहत सोमवार को होली के उपलक्ष्य में जरूरतमंदों के बीच साड़ी का वितरण किया गया। शहर थाना कैंपस में चल रहे नेकी की दीवार अभियान के माध्यम से संग्रहित साड़ियों का वितरण किया गया। परियोजना अध्यक्ष प्रियंका आनंद साहू ने बताया कि नेकी का दीवार लगभग डेढ़ माह पूर्व 14 जनवरी को प्रारंभ किया गया था। इसे लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। होली पर्व को देखते हुए जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। बीते डेढ़ माह में समाज के हर क्षेत्र से लोगों का सहयोग मिला। नए एवं पुराने वस्त्र नेकी का दीवार कार्यक्रम से हमेशा उपलब्ध रहने लगा है। यह सहयोग निरंतर जारी रखने की जरूरत है। अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिद्धार्थ ने बताया कि लायंस क्लब ऑफ मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.