मुरादाबाद, फरवरी 19 -- नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनकपुर में खेली जा रही अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को फाइनल मैच खेला गया, जिसमें नेकस्ट जनरेशन ने एकतरफा नौ विकेट से जीत दर्ज करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम के लिए पहले गेंदबाजों ने कमाल किया फिर बल्ले से अरीब कमाल और आरिज आलम ने जीत को आसान बना दिया। फाइनल मैच आरएसडी क्रिकेट एकेडमी और नेकस्ट जनरेशन के बीच खेल गया। टॉस जीतकर आरएसडी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले खेलते हुए टीम केवल 138 रन ही बना सकी, जिसमें लव ने 44 और फैज ने 24 रन बनाए। जनरेशन की ओर से अंशुल सैनी, देव आर्या व नितिन ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेक्स्ट जनरेशन टीम ने मात्र 19 ओवर में एक विकेट खोकर 139 रनों का लक्ष्य प्राप्त किया। टीम के लिए...