गिरडीह, फरवरी 20 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के नेकपुरा गांव में बुधवार को मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें गांव के दो किसान भुटारी महतो 55 व धनु महतो 60 वर्ष घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार निजी स्तर पर करवाया गया। बताया कि बुधवार दोपहर में भुटारी महतो नेकपुरा नदी की ओर जा रहे थे। उसी समय अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया। बचाव करने गए धनु महतो को भी डंक मारकर जख्मी कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.