नोएडा, दिसम्बर 6 -- ग्रेटर नोएडा। जीडी गोयंका स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की थीम यूरोपीय संस्कृति और नृत्य पर आधारित थी। इस दौरान बच्चों ने अपने नृत्य से यूरोपीय देशों की कला, संस्कृति और संगीत से परिचय कराया। बच्चों ने नृत्य कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्या रेणू सहगल और कर्नल एसके कोचर ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...