लखनऊ, नवम्बर 30 -- प्रगति इवेंट की ओर से आयोजित लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव 2025 का समापन रविवार को हुआ। अवध विहार योजना खुला क्षेत्र में हुए महोत्सव के अन्तिम दिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों ने सांस्कृतिक मंच पर नृत्य एवं गायन प्रस्तुतियां दी। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को अध्यक्ष विनोद सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जया श्रीवास्तव, डा. श्रेया, एनबी सिंह, समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...