गुड़गांव, फरवरी 14 -- गुरुग्राम,संवाददाता। रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य कॉलेज में दो दिवसीय इंद्रधनुष उत्सव का शनिवार को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों की प्रतिभाओं को मंच दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पुष्पा आंतिल ने संबोधन में छात्रों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां छात्रों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना के विकास में सहायक होती हैं। यहां पर नृत्य, गायन, समूहगान, एकांकी नाटक, कविता पाठ तथा लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न विभागों द्वारा कला प्रदर्शनी, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी, रंगोली एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात...