बुलंदशहर, दिसम्बर 2 -- नगर के सेंट आरजे पब्लिक स्कूल सिटी ब्रांच में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सेंट ऑग्स्टिन हाउस ने पहला व सेंट पॉल हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान खेल पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक नंद कुमार शर्मा ने मां सरस्वती की पूजा के साथ किया। मुख्य अतिथि सुमन शर्मा, रश्मि पचौरी, भावना पचौरी, विद्यालय के निर्देशक अभिषेक पचौरी व सौरव पचौरी ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। इस दौरान प्रधानाचार्य रेनू सिंह समेत स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...