मैनपुरी, फरवरी 10 -- क्षेत्र के औड़न्य पड़रिया स्थित डा. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोहिनी ने पाया। प्रतियोगिता में छात्रा काजल, स्नेहा, सेजल, प्रिंसी, अंशी, कशिश, मोहिनी, वीरू व शांति ने प्रतिभाग किया। थीम भारतीय संस्कृति व ब्रज क्षेत्र से संबंधित रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डा. अजय प्रताप सिंह, डा. जितेंद्र पाठक, डा. जगजीवन ने निभाई। प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने प्रतिभागियों को बधाई दी। डा. गीता देवी ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. जय प्रकाश यादव ने किया। इस दौरान सड़क सुरक्षा प्रभारी डा. प्रमोद कुमार ने छात्र-छात्राओं को ...