रुद्रपुर, फरवरी 20 -- रुद्रपुर। गांधी पार्क में आयोजित सरस आजीविका मेले के सातवें दिन शुक्रवार को विद्यालयी शिक्षा विभाग की समूह नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें विकासखंड रुद्रपुर, गदरपुर और सितारगंज के 15 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, प्रेरणा और लोक गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। इसमें नेशनल पब्लिक स्कूल रुद्रपुर को पहला, सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज रुद्रपुर को दूसरा, ईएलपीएस रुद्रपुर और पुलिस मॉर्डन स्कूल को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। यहां निर्णायक सुमन ब्यास, संचालन विभु कृष्णा, हरीश दनाई, संजीव बुधौरी, पीडी हिमांशु जोशी, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल, खंड विकास अधिकारी शेखर चन्द्र जोशी और कार्यक्रम समन्वयक मोहन उपाध्याय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...