प्रयागराज, फरवरी 6 -- एनसीजेडसीसी व संस्कार भारती की ओर से परेड ग्राउंड स्थित भारती के पंडाल में 'चलो मन गंगा-यमुना तीर' के अंतर्गत शुक्रवार की सांस्कृतिक संध्या में मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं। प्रयागराज के कलाकार रोहित कुमार ने नृत्य नाटिका गंगा अवतरण से भारतीय पौराणिक व सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत मंचन किया। भाव-भंगिमा, नृत्य व संगीत के सशक्त समन्वय से हुई प्रस्तुति को दर्शकों की खूब सराहना मिली। दूसरी प्रस्तुति के रूप में गायिका मोनिका साईं ने पायो जी मैंने राम रतन धन पायो, राधे कौन से पुण्य व हे दुख भंजन जैसे भजनों की प्रस्तुति से समा बांधा। गायिका स्वीटी सिंह ने लहर-लहर झंडा बजरंग बली, बूम-बूम बोल रखा, सनरी में देखा सपनवा व बमैनो के तीर चलावे जैसे भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। अनुपम गुप्त ने ताल वाद्य की प्रभावशाली प्रस्तुति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.