प्रयागराज, फरवरी 19 -- मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से सेक्टर सात स्थित मंडपम में बुधवार को लोकपर्व के अंतर्गत कथक नृत्य शैली में कलाकारों ने नमामि देवी नर्मदा का मनमोहक मंचन किया। इंदौर की हर्षिता शर्मा व साथियों ने तीन ताल में निबद्ध राग पहाड़ी में कथक की प्रस्तुति की। नृत्य की संरचना पद्मश्री डॉ. पुरू दाधीच की रही। कलाकारों ने नृत्य के साथ 'देवि नर्मदा के उद्गम की कथा सुनाते हैं, किसकी विनती पर हुईं प्रकट यह बतलाते हैं... गीत की प्रस्तुति से समां बांधा। बुंदेलखंड के अहीर समुदाय ने कृष्ण जन्म की खुशी पर मनाए जाने वाले अहिराई नृत्य व डिडोरी के धनीराम व साथियों ने बैगाजाति के होली नृत्य की प्रस्तुति दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.