प्रयागराज, दिसम्बर 7 -- जगत तारन गोल्डेन जुबली स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव हुआ। विद्यार्थियों ने नृत्य, योग, मार्शल आर्ट जैसी प्रतियोगिताओं में कौशल दिखाया। नाटक 'अशोक का शस्त्रत्याग' ने भारत के गौरवशाली इतिहास को मंच पर जीवंत किया। टैगोर सदन ने नृत्य नाटिका 'युगांतर' के माध्यम से युग परिवर्तन की झांकी प्रस्तुत की। सुभाष सदन ने मराठा योद्धाओं की वीरता को आंखों पर पट्टी बांधकर प्रस्तुत किया। बंकिम सदन ने त्योहारों की छटा बिखेरी। विवेकानन्द सदन ने समुद्रमंथन की प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। बच्चों ने नृत्य के माध्यम से प्लास्टिक मुक्ति का संदेश दिया। छात्र दिव्यांश मिश्र ने गोल्डेन जुबिली की स्वर्णिम विरासत को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10 व 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्...