गंगापार, फरवरी 23 -- कस्बा भारतगंज के मोहल्ला क़दम रसूल स्थित नूरी मस्जिद में आयोजित पांच दिनों की विशेष तरावीह नमाज़ रविवार देर रात मुकम्मल हो गई। रोज़े अभी चार हुए हैं, लेकिन कम समय की तरावीह होने के कारण बड़ी संख्या में युवा और कामकाजी लोग भी इसमें शामिल होकर इबादत का सवाब हासिल करते हैं। इमामत प्रयागराज से तशरीफ लाए हाफिज आबिद रज़ा ने की। उन्होंने खुशनुमा और दिलनशीं अंदाज़ में कुरआन-ए-पाक की तिलावत कर नमाजियों को रूहानी सुकून से सराबोर कर दिया। उनकी क़िरअत और अदायगी ने मस्जिद में मौजूद मुक्तदियों के दिलों को छू लिया। पूरी मस्जिद इबादत, खशुअ-खुज़ू और रूहानियत के माहौल से महक उठी। अंत में मुल्क में मोहब्बत, अमन-चैन, तरक्की, खुशहाली और इंसानियत की बेहतरी के लिए खास दुआएं मांगी गईं। मस्जिद कमेटी के जिम्मेदार अयाज़ मो० व मोहल्ले के लोगों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.