बिहारशरीफ, फरवरी 14 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मकनपुर-पोखरपुर गांव में शुक्रवार की रात विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका रंजीत कुमार की 19 वर्षीया पत्नी दिप्ती कुमारी थी। कुछ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो पति-पत्नी में हल्की नोकझोंक हुई थी। इसी वजह से उसने जहर खा लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज दौरान मायके व ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल में मौजूद थे। देर रात में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। अभी तक किसी ने इस मामले में शिकायत नहीं की है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...