बिहारशरीफ, जनवरी 1 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गोडीहा गांव के पास गुरुवार की सुबह पानी भरे पईन से अधेड़ का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान गोडीहा गांव के 55 वर्षीय रामलगन पासवान के रूप में की गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की शाम से वे लापता थे। 31 दिसंबर को थाना में लापता होने की लिखित आवेदन दी गयी थी। परिजनों ने आशंका जतायी है कि शौच के बाद हाथ धोने के दौरान फिसलकर पानी में गिर गये होंगे। डूबने से उनकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया पानी में डूबने से मौत की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...