बिहारशरीफ, दिसम्बर 26 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गोडिहा गांव के तालाब में डूबने से शुक्रवार को एक बालक मौत हो गयी। मृतक गांव के ही हरेराम पंडित का छह वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार है। परिजनों ने बताया कि वह तालाब के पास ही खेल रहा था। खेलते-खेलते तालाब में गिर गया। काफी देर बाद परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया तो तालाब से उसे बाहर निकाला गया। इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...