बिहारशरीफ, फरवरी 6 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव के पास 26 जनवरी की रात पैक्स गोदाम से धान चोरी हुआ था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार की रात बिहारशरीफ के 17 नंबर के पास से वाहन बरामद किया गया। साथ ही हिलसा थाना क्षेत्र के ग्वाल बिगहा गांव के सूरज कुमार उर्फ बुगल व सनसन कुमार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि 45 बोरा धान एकंगरडीह के श्री कुबेर भंडार गल्ला दुकान पर बेचा था। दुकानदार श्रवण कुमार ने धान खरीदने की बात स्वीकार कर ली है। चोरों की घटना में तीन लोग शामिल थे। तीसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.