बिहारशरीफ, जून 29 -- सिरसिया बिगहा गांव में हुआ हादसा महिला की हुई मौत, युवक किया गया रेफर नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सिरसिया बिगहा गांव में रविवार को दो लोग ठनका की चपेट में आ गये। हादसे में महिला की मौत हो गयी। एक युवक झुलस गया है। मृतका आशीष चौहान की 30 वर्षीया पत्नी सुरजी देवी है। जख्मी किशोर यादव के 20 वर्षीय पुत्र अनूप यादव को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया है। महिला के परिजनों ने बताया कि उनका घर गांव से थोड़ी दूरी पर है। तेज मूसलाधार बारिश हो रही थी। महिला अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। तभी उनके करकटनुमा घर के उपर ठनका गिर गया। इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना गांव के खंधा में हुई। युवक खंधा में मवेशी चरा रहा...