बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बालचंद बिगहा गांव में सोमवार को जहर खाने से युवक की मौत हो गयी। मृतक अर्जुन प्रसाद का पुत्र सोनू कुमार है। उसकी मां अपनी बहू पर जबरन जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगा रही है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि उसने रविवार की रात ही जहर खा लिया था। सोमवार को बिहारशरीफ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...