बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। स्थानीय थाना की पुलिस ने शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चोरी के थ्रेसर के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि परिऔना गांव के पास चोरों ने थ्रेसर को चुरा लिया था। जांच के बाद उसे बरामद किया गया। चोरी में जिस ट्रैक्टर का इस्तेमाल हुआ था, उसे भी जब्त किया गया है। पकड़े गये चोर की पहचान भंगवल बिगहा गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...