बिहारशरीफ, जुलाई 10 -- झारखंड से दो हाइवा ट्रक में छिपाकर लायी गयी थी शराब बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नूरसराय थाना की पुलिस ने दो हाइवा ट्रकों से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की शराब जब्त की है। शराब को ट्रकों पर लोड गिट्टी के नीचे छुपाया गया था। सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि गुरुवार की सुबह थानाध्यक्ष रजनीश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब से लदे दो ट्रक झारखंड से आ रहे हैं। शराब से लदे ट्रक भागन बिगहा-चौहान मोड़ होते हुए दनियावां की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही टीम का गठन किया गया। टीम ने एसएच 78 पर मुजफ्फरपुर गांव के पास वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच के दौरान झारखंड नंबर के दो हाइवा ट्रकों को रोका गया। ट्रक के चालकों ने पुलिस को देखकर गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किया। जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.