बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- नूरसराय में ईंट-पत्थर से कुचलकर महिला की हत्या बोरा में शव को बंद कर फेंक दिया खंधे में संपत्ति के लिए गोतिया के लोगों पर हत्या का आरोप श्वान दस्ता की मदद से शव को किया गया बरामद नूरसराय थाना क्षेत्र के भखरी गांव की घटना फोटो : नूरसराय हत्या01-नूरसराय के भखरी गांव के खंधे में शुक्रवार को शव बरामद करती पुलिस। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भखरी गांव के पास खंधे से शुक्रवार की सुबह महिला की लाश बरामद की गयी। ईंट-पत्थर से कुचलकर महिला की हत्या करने के बाद शव को बोरा में बंद कर घर से करीब तीन किलोमीटर दूर खंधा में फेंक दिया गया था। श्वान दस्ता की मदद से पुलिस ने शव को बरामद किया। मृतका रुदल राम की 32 वर्षीया पत्नी सीमा देवी थीं। परिवारवालों ने संपत्ति के विवाद में गोतिया के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.