बिहारशरीफ, जनवरी 23 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पपरनौसा गांव में एक बदमाश ने गुरुवार की रात अधेड़ को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। पुलिस ने आरोपित को हथियार के साथ दबोच लिया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बजरंगी पासवान को गोली लगी थी। उनका इलाज पावापुरी में चल रहा है। आरोपित अरविंद यादव के पुत्र राजू यादव को कुंडलपुर के पास एक देसी कट्टा, सात कारतूस, एक खोखा व एक पिलेट के साथ गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में धीरज कुमार पूरी, राजकुमार भारती आदि शामिल थे। आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...