बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- प्रखंड में 100 संवेदनशील तो 53 अतिसंवेदनशील बूथ फोटो : नूरसराय चुनाव-नूरसराय प्रखंड कार्यालय में बुधवार को कंट्रोल रूम में काम करते कर्मी। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। नालंदा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख 23 हजार 961 है। इनमें से पुरुष एक लाख 70 हजार 995 तो महिला एक लाख 52 हजार 957 है। थर्ड जेंडर के नौ मतदाता हैं। बूथों की संख्या 389 है। वहीं, नूरसराय प्रखंड की बात करें तो बूथों की संख्या 153 है। इनपर एक लाख 31 हजार 515 वोटर मतदान करेंगे। पुरुषों की संख्या 69 हजार 478 तो महिला 62 हजार 33 है। चार थर्ड जेंडर के भी मतदाता हैं। नूरसराय के बूथ संख्या 141, मिरचाईगंज-सकरौढ़ा पर सबसे अधिक 1190 वोटर हैं। वहीं, बूथ संख्या 59, सरदार बिगहा मध्य विद्यालय पर सबसे कम 489 वोटर हैं। नूरसराय में 1140 दिव्यांग मतदाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.