बिहारशरीफ, मई 20 -- फोटो: नूरसराय02-नूरसराय अस्पताल में मंगलवार को जन्मा बच्चा। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। स्थानीय अस्पताल में मंगलवार की तड़के एक अजीबोगरीब बच्चे का जन्म हुआ। बच्चे के पेट से सटा दूसरे बच्चे का शरीर है। हालांकि, उसका सिर नहीं है। दो पैर और दो हाथ भी है। बच्चा अभी तक स्वस्थ है। इसे इलाज के लिए कई अस्पतालों में रेफर किया गया। कहीं भी चिकित्सक ने इसका इलाज नहीं किया गया तो परिजन थक-हारकर इसे घर लेकर चले गये। दरअसल, परासी गांव की महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के चाचा विक्की कुमार ने बताया कि महिला का रेगुलर चेकअप हुआ था। दो बार अल्ट्रासाउंड भी कराया गया। कभी पानी तो कभी खून की कमी बतायी जाती थी। बच्चा स्वस्थ्य है। दूध पी रहा है और सामान्य रूप से रो भी रहा है। परिजनों की माने तो ऐसा लगता है कि दो बच्चे आपस में सटे हुए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.