संभल, दिसम्बर 28 -- भीषण सर्दी के बीच खुरपका-मुंहपका रोग पशुओं को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है, लेकिन पशु चिकित्सा विभाग के पास बचाव के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। पंवासा विकास खंड के गांव नूरपुर ततारपुर में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। गांव में बड़ी संख्या में पशु इस संक्रामक बीमारी से पीड़ित हैं, जिससे पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। गांव निवासी किसान महाराज सिंह ने बताया कि उनके छह पशु खुरपका-मुंहपका रोग से ग्रसित हैं। इसके अलावा गांव के कई पशुपालकों के पशु भी इस बीमारी की चपेट में हैं। पशुओं के मुंह और खुरों में घाव होने से वे न तो ठीक से खा पा रहे हैं और न ही चल पा रहे हैं, जिससे दुग्ध उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। पशुपालकों का कहना है कि उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग को कई बार सूचना दी, लेकिन अब तक कोई टीम गांव में नहीं पहुंची ह...