हापुड़, दिसम्बर 24 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में 16 नवंबर की रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया था। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा, मारपीट और फायरिंग में बदल गया था। जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन्हीं घायलों में शामिल आयुष को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां पिछले दिनों उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गांव नूरपुर निवासी सुंदर ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 16 नवंबर को उनका बेटा अमन बुग्गी लेकर गांव से गुजर रहा था। रास्ते में संजय का ट्रैक्टर खड़ा था। अमन ने संजय और उसके बेटे अर्पित से ट्रैक्टर हटाने के ल...