हापुड़, नवम्बर 19 -- हापुड़।बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में रविवार रात को हुए दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान मारपीट व फायरिंग में आठ लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद किया है। गांव नूरपुर निवासी सुंदर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि रविवार शाम करीब चार बजे उनका पुत्र अमन बुग्गी लेकर गांव में जा रहा था। रास्ते में संजय का ट्रैक्टर खड़ा था। अमन ने संजय और उसके पुत्र अर्पित से ट्रैक्टर को हटाने के लिए कहा था। इसके बाद अर्पित ने गाली-गलौच करते हुए अमन के साथ मारपीट कर दी थी। रात करीब साढ़े आठ बजे एक बार फिर संजय, अर्पित, श्रवण, प्रेमपाल, अक्षय, अमित, भूरे ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.