बागपत, फरवरी 8 -- खेकड़ा। क्षेत्र के नूरपुर गढ़ी क्षेत्र में रविवार को ट्रैक्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अवैध प्रतियोगिता की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आयोजक फरार हो गए। नूरपुर खालसा और गढी के जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से ट्रैक्टर प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे थे। इसमें ट्रेक्टर से कीचड में फंसी ट्राली खीचना, ट्रैक्टर से ट्रैक्टर खींचना, अगले पैर खड़े करके दौडाना आदि खतरनाक स्टंट शामिल थे। ग्रामीणों का आरोप था कि इसमें सट्टे के समान मोटी रकम लगाई जा रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आयोजक मौके से फरार हो गए। ट्रैक्टर लेकर आए लोग भी अपना ट्रैक्टर लेकर चलते बने। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि मामले की जांच की रही है। जो दोषी पाया जाएगा, कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.