दुमका, जनवरी 5 -- नूनबिल मेला से पहले डाक प्रक्रिया लंबित, आयोजकों में रोष दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड का सुप्रसिद्ध आठ दिवसीय नूनबिल मेला आगामी 15 जनवरी से आयोजित होना है। मेले के शुभारंभ में अब महज दस दिन शेष रह गए हैं, लेकिन अब तक सरकारी डाक की प्रक्रिया शुरू नहीं होने से आयोजकों और डाक लेने वालों में गहरा रोष व्याप्त है। हर वर्ष प्रशासन द्वारा समय पर डाक प्रक्रिया पूरी कराए जाने के बाद मेला परिसर में साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक तैयारियां शुरू हो जाती हैं, लेकिन इस बार अब तक कोई पहल नहीं होने से चिंता बढ़ गई है। शिकारपुर निवासी व डाक लेने वाले आयोजक कालू राय ने प्रशासन से अविलंब डाक प्रक्रिया को पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते डाक की प्रक्रिया पूरी हो जाती, तो मेला क्षेत्र में साफ-सफाई का कार्य सुचारू रूप से शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.