कौशाम्बी, दिसम्बर 30 -- नए साल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। नूतन वर्ष के स्वागत की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। कोई पिकनिक तो कोई घर पर ही हवन-पूजन करने की तैयारी में है। युवाओं ने साथियों के साथ तथागत की तपोभूमि राजा जयचंद के किले पर जाने का प्लान बनाया है। न्यू ईयर पर ऐतिहासिक स्थलों के साथ शक्तिपीठ कड़ा धाम और गंगा घाट भी गुलजार होंगे। इन सबके बीच पुलिस-प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने का खाका खींच लिया है। नए साल का स्वागत गुरुवार को जोरदार तरीके से किया जाएगा। उम्र दराज लोग जहां हवन-पूजन और मंदिरों में दर्शन की तैयारी बनाए हुए हैं। वहीं, अपने अंदाज में अपनी पार्टियों की तैयारी में हैं। करारी के अमन ने बताया कि वह अपने व साथियों के परिवार के साथ कौशाम्बी खास जाएंगे। वहीं पर ठंडी का सबसे अच्छा भोजन बाटी-चोखा बनाया जाएगा। सिराथू ...