देवरिया, जनवरी 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट आवंटन में किए गए धोखाधड़ी के मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत पर अब 12 जनवरी को सुनवाई होगी। सोमवार को केस डायरी व अन्य कागजात न्यायालय में आ गए। उधर मंगलवार को जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की जमानत याचिका पर सीजेएम न्यायालय में सुनवाई होगी। लखनऊ के गोमतीनगर के विराम खंड निवासी अमिताभ ठाकुर ने 1999 में देवरिया में एसपी रहने के दौरान पत्नी नूतन के नाम से औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट खरीदा था। प्लाट खरीदने के दौरान नूतन ठाकुर की जगह नूतन देवी व पति का नाम अमिताभ ठाकुर की जगह अभिजात लिखा गया। सितंबर 2025 में इस मामले में लखनऊ के ताल कटोरा थाने में केस दर्ज हुआ था। इसकी जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। बाद में इस ...