फरीदाबाद, दिसम्बर 28 -- नूंह। जिले के पिनगवां कस्बे में रविवार तड़के सर्राफ की दुकान से नकाबपोश छह बदमाश करीब एक करोड़ के गहने और नकदी ले गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस वारदात से पूरे बाजार में दहशत है। रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पिनगवां कस्बे के बीचोंबीच स्थित नत्थीलाल हरिओम सोनी ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की वारदात हुई। नकाबपोश बदमाशों ने पहले दुकान के बाहरी ताले तोड़े, फिर लोहे की रॉड से शटर उखाड़ दिया। आधा खुला शटर उठाकर बदमाश दुकान के अंदर घुस गए। बदमाशों ने आराम से करीब पंद्रह मिनट दुकान के भीतर रहकर गहनों को पोटलियों में भरा। बदमाश तड़के 3 बजकर 37 मिनट पर दुकान में घुसे और 3 बजकर 49 मिनट पर सामान चोरी कर दुकान से चले गए। सुबह करीब सात बजे जब एक युवक ने दुकान का ताला टूटा देखा, तो दुकानदार को सूचना दी...